{"_id":"6361660013196016551863bd","slug":"demonstration-of-employees-for-the-arrest-of-advocates-khatauli-news-mrt6116730152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
पेशकार और अधिवक्ताओं के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ने लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील में न्यायिक तहसीलदार कोर्ट के पेशकार और अधिवक्ताओं के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
तहसील में 21अक्तूबर को न्यायिक तहसीलदार की कोर्ट में पेशकार रतनलाल और अधिवक्ता मित्रसेन के बीच फाइल देखने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद पेशकार ने बार संघ सचिव प्रमोद कुमार शर्मा व अधिवक्ता मित्रसेन पर मारपीट करने और सरकारी फाइलें फाड़ने का आरोप लगाते हुए थाने में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया था। कर्मचारियों का कहना है कि अभी तक नामजद आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मंगलवार को तहसील के कर्मचारियों ने तहसील के दफ्तरों की तालाबंदी कर अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी को कहना है कि जब तक नामजद आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।