फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration of Bhakyu apolitical in Tehsil

भाकियू अराजनैतिक का तहसील में प्रदर्शन

Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bhakyu apolitical in Tehsil
खतौली तहसील में किसानों की मांगों को लेकर धरना देते हुए भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। तहसील खतौली परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष पवित अहलावत के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ज्ञापन एसडीएम जीत सिंह राय के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। जिसमें उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की भरमार है, जिससे फसलों का भी नुकसान हो रहा है। इसलिए इन पशुओं को गोशाला भेजना अति आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों की आरसी कटने के कारण खाते बंद कर दिए हैं। क्षेत्र की नहर रजबहों की सफाई नहीं हुई है, उनके तुरंत सफाई कराई जाए। बिजली अधिकारियों द्वारा किसानों एवं आम जनता का फर्जी बिलों वह झूठे एसेसमेंट बनाकर शोषण किया जा रहा है। तहसील में थानों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उस पर अंकुश लगे। खतौली गंगनहर से फुलत, चलसीना जाने वाले मार्ग पर पुल का निर्माण हो।
विज्ञापन

गांव भैसी में नवनिर्मित पुल जीटी रोड पर ढलान होने के कारण हादसे होने की संभावना है। उसे सही कराया जाए। अध्यक्षता नरेंद्र सिंह ने और संचालन विजय कुमार ने किया। मौके पर मनीष चौधरी, महकार, धन सिंह, मास्टर ब्रजपाल, अजब सिंह, मनीराम, राज सिंह, दिनेश, देवेंद्र, धर्मेंद्र, जितेंद्र चौधरी, ललित, तरुण, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed