फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration in Collectorate, Bhakiyu entered SSP office

Muzaffarnagar News: कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, भाकियू ने एसएसपी ऑफिस में घुसा दिए ट्रैक्टर

Thu, 22 Feb 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in Collectorate, Bhakiyu entered SSP office
पुलिस ऑफिस पर मुख्यद्वार पर भकियू कार्यकर्ता और पुलिस में होती  धक्का मुक्की। संवाद
मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस में पुलिसकर्मियों को पीछे धकेलकर जबरन ट्रैक्टर घुसा दिए गए। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान तैयारी रखें। हालात बेहद खराब हैं, कभी भी विस्फोट हो सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में बैठक बुलाई है। हरिद्वार से दिल्ली तक ट्रैक्टर श्रृंखला के प्रस्ताव पर चंडीगढ़ में फैसला होगा।
विज्ञापन


बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान किसानों ने एसएसपी ऑफिस के बंद गेट को ट्रैक्टर से धकेलकर खुलवा दिया। पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें पीछे धकेल दिया गया। इसके बाद कलक्ट्रेट में हुई पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पूरी दुनिया का किसान एक हैं।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सहमति मिल गई तो 26 फरवरी को हरिद्वार से दिल्ली तक किसान अपने-अपने क्षेत्र में दिल्ली की तरफ मुंह कर ट्रैक्टरों को खड़ा कर देंगे। किसान बारूद के ढेर पर बैठा हुआ है। पंजाब और यूपी के गन्ना मूल्य में अंतर है। सरकार किसान-किसान में फर्क कर रही है। किसानों को एकजुट होना होगा। यूपी पुलिस की भर्ती का प्रश्नपत्र चाट की दुकानों पर बिक गया। युवाओं के साथ यह भद्दा मजाक है। सरकार को किसानों और युवाओं के हित के विषय में सोचना चाहिए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज चंडीगढ़ में फैसला : राकेश टिकैत
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के किसान भवन में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक है। भाकियू ने अपना प्रस्ताव मोर्चा को भेज दिया है। चंडीगढ़ में ही ट्रैक्टर श्रृंखला पर अंतिम फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed