फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration against corruption, unemployment, inflation

क्रांति सेना ने दफ्तरों में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया

Wed, 14 Sep 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against corruption, unemployment, inflation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को सौंपा।

मंगलवार को क्रांति सेना के कार्यकर्ता प्रकाश चौक कार्यालय पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे। यहां महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि देश के अंदर बेतहाशा महंगाई के कारण आम जनता परेशान है। हर चीज की कीमत आसमान छू रही है। युवाओं को रोजगार मिल नहीं रहा है। दफ्तरों में भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है। प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी, जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष शरद कपूर, शक्ति सिंह, अरविंद प्रजापति, बाबूराम, मंगतराम, जोली कश्यप, विकास गोयल, अनुज चौधरी, अवनीश चौहान, नरेंद्र ठाकुर, सुनील सैनी, संजय आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed