{"_id":"5b6c8d4d4f1c1ba33e8b605e","slug":"demolition-in-the-car-on-bhagat-singh-road-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगत सिंह रोड पर कार में तोड़फोड़, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगत सिंह रोड पर कार में तोड़फोड़, हंगामा
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
शिव चौक पर आरती करते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के भगत सिंह रोड पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार से दौड़ रही डाक कांवड़ियों की दो गाड़ियों में आपस में टकरा गई। इस विवाद में एक गाड़ी में सवार कांवड़ियों ने दूसरी कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। हालांकि दोनों गाड़ियां डाक कांवड़ियों की ही होने के बाद में क्षतिग्रस्त कार में सवार कांवड़िये बिना किसी कार्रवाई के गंतव्य की तरफ रवाना हो गए।
शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक के साथ ही कांवड़ यात्रा बृहस्पतिवार को विधिवत संपन्न हो गई। हालांकि शिवरात्रि के बावजूद नगर व हाइवे पर लंबी दूरी की डाक कांवड़ों की धूम रहीं। डाक कांवड़ियों की इसी भागमभाग के दौरान दोपहर के समय शहर में बड़ा बवाल होने से बच गया। दोपहर करीब ढाई बजे शहर के शिवचौक से शामली व बुढ़ाना की तरफ जाने वाली डाक कांवड़ियों की दो गाड़ियों में आगे निकलने की होड़ में साइड लग गई।
दोनों गाड़ियों में हरियाणा के कांवड़िये मौजूद थे। मामूली साइड लगने के इस विवाद में दोनों गाड़ियों में सवार कांवड़ियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के कांवड़ियों ने दूसरे पक्ष की कार में डंडे व ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गुस्साए कांवड़ियों ने चंद मिनटों में ही कार के सभी शीशे चकनाचूर कर दिए। एकाएक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
इससे पहले ही क्षतिग्रस्त कार सवार कांवड़िये बिना किसी कार्रवाई के ही गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि हरियाणा के डाक कांवड़ियों की दो गाड़ियों में साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक कार में तोड़फोड़ की गई है। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों में थे कांवड़िये
मुजफ्फरनगर। शहर के भगत सिंह रोड पर कार में हुई तोड़फोड़ की घटना बड़े बवाल का रूप ले सकती थी, यदि कार आम नागरिक की होती। गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों में ही डाक कांवड़िये मौजूद थे, जिसके चलते घटना ने तूल नहीं पकड़ा और तोड़फोड़ व हंगामे के बावजूद मामला पुलिस के पहुंचने से पहले ही निपट गया।