{"_id":"65b80f7a4c670782850540f8","slug":"democracy-in-danger-from-bjp-government-rathi-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-115909-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : भाजपा सरकार से खतरे में लोकतंत्र : राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : भाजपा सरकार से खतरे में लोकतंत्र : राठी
Tue, 30 Jan 2024 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यालय पर वार्ता करते हस्तिनापुर चुनाव संयोजक वीरपाल राठी। संवाद
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर चुनाव संयोजक वीरपाल राठी ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा हर संस्था और पार्टी पर कब्जा कर रही है। बिहार की सरकार तोड़कर सीएम नीतीश कुमार को अपने साथ जोड़ लिया। किसान भाजपा सरकार में परेशान हैं।
सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है। हाल ही में संसद से विपक्षी सांसदों को बाहर कर दिया गया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए रालोद चुनाव में बूथ स्तर तक मेहनत कर रही है। रालोद अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रालोद अध्यक्ष जो उम्मीदवारों को तय करेंगे, उनका निर्णय सर्वमान्य होगा। सात सीटों पर रालोद अपने सिंबल और कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएगी।
उन्होंने कहा कि केवल जयंत चौधरी ही महाराणा प्रताप की तरह लड़ाई लड़ रहे हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, प्रदेश महासचिव रामनिवास पाल, जानसठ चेयरमैन डॉ. आबिद, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, संगठन महासचिव अजीत राठी, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विधायक प्रसन्न चौधरी, मनीषा अहलावत, कमल गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक मौजूद रहे।