{"_id":"673b9f588398a00b9e016dd9","slug":"demanded-sugarcane-price-of-rs-450-by-taking-out-a-march-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-134196-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पैदल मार्च निकालकर 450 रुपये मांगा गन्ना मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पैदल मार्च निकालकर 450 रुपये मांगा गन्ना मूल्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से डीएम कार्यालय तक भाकियू अराजनैतिक ने गन्ना मूल्य के लिए पैदल मार्च निकाला। मुख्यमंत्री के नाम लिखित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा गया। गन्ना मूल्य में वृद्धि कर 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग रखी।
किसानों ने कहा कि गन्ने का भाव वर्तमान में चीनी मूल्य के आधार पर नहीं, बल्कि सह उत्पादों के आधार पर किया जाना चाहिए। गन्ने से एथनॉल, चीनी, शराब, बिजली, गैस आदि का उत्पादन किया जा रहा है। खेती की लागत हर वर्ष महंगाई सूचकांक से भी अधिक बढ़ रही है। उत्पादन लगत अधिक होने के कारण वर्तमान मूल्य से किसानों को घाटा हो रहा है। गन्ना मूल्य का निर्धारण अभी तक नहीं किया गया है।
पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गन्ने से बनने वाले सभी उत्पादों के मूल्य में वृद्धि हुई है। उर्वरक, कीटनाशी, खरपतवारनाशी, कृषि की मजदूरी में भी लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि होने के कारण गन्ना उत्पादन लागत में भी भारी वृद्धि हो गई है। विनीत त्यागी, संजीव सहरावत, बिट्टू त्यागी, विनय त्यागी, अवधेश त्यागी, दिवेश त्यागी, कपिल त्यागी, मोहित त्यागी, जाकिर त्यागी मौजूद रहे।