फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand to release cut slips in overload

गठवाला खाप में गंभीर हुई गन्ने की समस्या

Sun, 19 Apr 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to release cut slips in overload
बुढ़ाना। गठवाला खाप सहित पूरे क्षेत्र में गन्ना आपूर्ति की समस्या गंभीर हो गई है। चीनी मिल का पेराई सत्र अपने अंतिम चरण में है। किसानों का खेतों में 25 प्रतिशत गन्ना खड़ा हुुआ है। भीषण गर्मी, खराब मौसम व गेहूं की फसल को सुरक्षित कर घर ले जाना किसान के लिए समस्या बन गई है। गठवाला खाप के चौधरियों का कहना है कि गन्ने की समस्या के समाधान का बहुत सरल उपाय है। सभी चीनी मिलें किसानों की ओवरलोड में कटी पर्चियों को जारी करें। चीनी मिल या गन्ना समिति को री-सर्वे की आवश्यकता नहीं पडे़गी। अगले सत्र में भी ओवरलोड में पर्चियां न काटी जाए। इस नीति से किसान व गन्ने की दुर्गति होने से बच जाएगी।
विज्ञापन

- गन्ने की समस्या के समाधान के लिए चीनी मिलों को किसानों की ओवरलोड में कटी पर्चियां जारी कर देनी चाहिए। ऐसा करने से किसान की गन्ने की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। चीनी मिल अथवा गन्ना समितियों को दुबारा सर्वे करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। - चौ. मुकेश मलिक, फुगाना।
विज्ञापन

- प्रतिवर्ष किसानों की गन्ने की समस्या गंभीर होने लगी है। चीनी मिल किसानों का उत्पादन के हिसाब से बेसिक कोटा नहीं बढ़ रहा है। सर्वे के आधार पर भी गन्ने की पर्ची जारी नहीं जाती। इस वर्ष ओवरलोड में किसानों के गन्ने की पर्चियां काट ली गई, जिसके कारण समस्या अधिक गंभीर हुई है। ओवरलोड में कटी पर्चियां जारी की जाएं तो समस्या का समाधान हो सकता है। - चौ. थाम सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान फुगाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गन्ने की समस्या के समाधान के लिए गन्ना समिति के सचिव, चीनी मिल के अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक भी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दे रहे है। करीब 15 दिन से आश्वासन के अलावा किसानों को कुछ नहीं मिल रहा है। यदि ओवरलोड में कटी पर्चियां जारी कर दी जाए तो समस्या का कुछ समाधान हो सकता है। - सुधीर मलिक, फुगाना।
- किसानों के गन्ने की समस्या के समाधान के लिए लॉकडाउन में दुबारा सर्वे करवाना संभव नहीं हो सकेगा। किसान अपने गेहूं की फसल को घर जाने के लिए बीवी बच्चों के साथ खेती कार्यों में जुटा है। सरकार को चाहिए की चीनी मिल व गन्ने समितियों को आदेश जारी कर ओवरलोड में कटी पर्चियां जारी करें। - निरंजन सिंह मलिक फुगाना, पूर्व डायरेक्टर गन्ना समिति शामली।

- किसानों के गन्ने की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए ओवरलोड में कटी पर्चियां गन्ना समिति दुबारा जारी करे। किसान की प्रतिबीघा गन्ने की पैदावार 80-100 क्विंटल तक हो जाती है। गन्ना समितियों को ओवरलोड में कटी पर्चियां जारी करनी चाहिए। प्रतिबीघा 20 क्विंटल की पांच पर्ची के हिसाब से जारी करनी चाहिए। - बोबी लाल फुगाना, डेलीगेट गन्ना समिति शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed