{"_id":"68cc6448fb7e77cd1b0473c8","slug":"demand-to-promote-water-based-industries-along-the-ganga-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-154561-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गंगा किनारे जल आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गंगा किनारे जल आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों ने गंगा और नहर के किनारे जल आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की मांग की है। ऐसे उद्योगों की स्थापना में सरकार की ओर से विशेष छूट देने एवं औपचारिकताओं में सहूलियत की मांग भी की जा रही है।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने उद्यमियों को सहूलियत देने के लिए नई नीति बनाने की मांग की है। एसोसिएशन के अनुसार जब तक सरकार उन्हें छूट और औपचारिकताओं को पूर्ण करने में सहायता नहीं देगी उद्योगों की स्थापना और संचालन मुश्किल रहेगा।
आईआईए के डिवीजनल सेक्रेटरी पवन कुमार गोयल का कहना है कि उद्योगों के लिए सरकार एक ऐसी नीति बनाए, जिसका लाभ उद्यम लगाने और उनके संचालन में मिल सके। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे गंगा नदी का क्षेत्र है। सरकार को चाहिए कि गंगा नदी और अन्य नहरों के किनारे जल आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे उद्यमी को सहायता मिलेगी और सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
आईआईए अध्यक्ष अमित जैन का कहना है कि सरकार की ओर से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नीति अपनाने की घोषणा की जा रही है। बावजूद सभी एक खिड़की पर ही सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करने की सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। लेकिन प्रदूषण के कारणों का पता गंभीरता पूर्वक लगाना होगा।