{"_id":"6935dbf7a76b82d70c0b7672","slug":"demand-to-find-the-kidnapped-girl-and-arrest-the-accused-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-160254-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अपहृत किशोरी को तलाशने व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अपहृत किशोरी को तलाशने व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित समाज की नाबालिग बेटी को तलाश कराने की मांग को लेकर युवा शिव सेना कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली में धरना दिया। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा के समझाने व जल्द किशोरी को तलाश करने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
शिव सेना के युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने साथ आई महिलाओं व उनके परिजनों के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि एक गांव निवासी किशोरी को गांव का ही गैर समुदाय का युवक अपहरण कर ले गया है। बेटी के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की बरामदगी व आरोप को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई।
कई घंटे बाद सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। शैंकी शर्मा ने बताया कि 48 घंटे में किशोरी न मिली तो एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। शिवाजी सेना के संगठन मंत्री सुमित बजरंगी, राजेश कश्यप, अमरीश त्यागी, अखिलेश पुरी, विवेक शर्मा, रोहित त्यागी, अनुकूल जोशी, अर्जुन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।