फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for investigation of Palghar scandal with CBI

पालघर कांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग

Sat, 22 Aug 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of Palghar scandal with CBI
साध्वी प्राची। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालघर कांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। साध्वी प्राची ने महाराष्ट्र के पालघर में हुई साधुओं की हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। वहीं, उन्होंने लगातार बढ़ रहे प्रेम प्रसंग में हिंदू युवतियों के साथ धोखे के मामलों को गंभीरता से लेकर उन पर भी कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

शनिवार को नई दिल्ली से हरिद्वार जाते समय साध्वी प्राची शहर के जानसठ रोड पर रुकीं। यहां मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान साधु-संतों का देश है और इसी देश के महाराष्ट्र प्रांत के पालघर में हिंदू साधुओं की मिशनरी के इशारे पर निर्ममता से हत्या कर जाती है, जो बेहद शर्मनाक है। हैरत यह कि इसके बावजूद महाराष्ट्र की कथित हिंदूवादी शिवसेना पार्टी की सरकार इस मामले की जांच नहीं कराती है। यहां तक कि हिरासत में लिए गए 28 लोगों को भी छोड़ दिया जाता है। साध्वी प्राची ने कहा कि जब फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत की जांच सीबीआई को दी जा सकती है, तो साधुओं की हत्या की जांच क्यों नहीं। वह भी तब, जबकि इसमें मिशनरी सीधे तौर पर शामिल है। साध्वी प्राची ने देश में लगातार बढ़ रहे हिंदू युवतियों के साथ प्रेम प्रसंग में धोखे के मामलों पर भी नाराजगी जताते हुए इसमें आरोपी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साध्वी ने कहा कि हिंदुस्तान में एक लड़की को प्यार मोहब्बत का झांसा देकर उसका धर्मांतरण कराकर बेहद निंदनीय है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed