{"_id":"5ef785c28ebc3e43230f8bf7","slug":"demand-action-against-doctor-muzaffarnagar-news-mrt488499482","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
पुरकाजी में प्रेस वार्ता करते भाजपा नेता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पीएचसी पर उपचार कराने गए दरोगा का डॉक्टरों द्वारा उपचार नहीं करने के मामले में की गई शिकायत में चार दिन गुजर जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर बीजेपी नेताओं ने आरोपी डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
नगर पंचायत प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी नेताओं ने बताया कि गांव भोजाहेड़ी निवासी अशोक गिरी जनपद नोएडा के थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं। गत सप्ताह वह अवकाश लेकर अपने घर गांव भोजाहेड़ी आए थे। उनके पेट में इन्फेक्शन होने पर वह 24 जून को पुरकाजी सरकारी अस्पताल में उपचार कराने गए थे, जहां तैनात डाक्टर ने अस्पताल में सुविधा उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उपचार करने से इंकार कर दिया। पीड़ित दरोगा द्वारा मामले की शिकायत सीएम पोर्टल व डीएम और सीएमओ से कर आरोपी डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई थी। मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा ने कहा कि इस संबंध में सीएमओ से वार्ता कर कार्रवाई न करने की जानकारी भी की जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा, मंडल महामंत्री मुकेश त्यागी, वरिष्ठ बीजेपी नेता विनोद त्यागी आदि बीजेपी नेता मौजूद रहे।