{"_id":"629e4f914ab1a40bfc544d54","slug":"delhi-saharanpur-rail-route-was-disrupted-for-two-hours-due-to-ohe-wire-break-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जनशताब्दी सहित छह से अधिक ट्रेनें हुईं लेट, वायर टूटने से ढाई घंटे तक बाधित रहा दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जनशताब्दी सहित छह से अधिक ट्रेनें हुईं लेट, वायर टूटने से ढाई घंटे तक बाधित रहा दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग
Tue, 07 Jun 2022 12:34 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:34 AM IST
सार
ओएचई वायर टूटने से दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग ढाई घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान जनशताब्दी सहित छह से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
वायर टूटने से रेल मार्ग बाधित।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मंसूरपुर मुजफ्फरनगर में ओएचई वायर टूटने से दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर यातायात ठप हो गया। करीब दो-ढाई घंटे तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि लगभग शाम चार बजे मंसूरपुर क्षेत्र में विद्युत तार टूट गया था। तकनीकी टीम ने मंसूरपुर पहुंचकर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तार को ठीक किया। इस दौरान मुंबई जा रही हरिद्वार-बांद्रा एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे 28 मिनट तक खड़ी रही और मेरठ के सिटी स्टेशन पर अपने तय समय शाम 4.56 के बजाय रात 7.24 बजे पर पहुंची। देहरादून जा रही जनशताब्दी एक घंटे की देरी से मुजफ्फरनगर पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather News UP: पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा सूने हुए बाजार, अभी और रुलाएगी गर्मी
विज्ञापन
वहीं दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर को सकौती टांडा और खतौली के बीच एक घंटे 40 मिनट रोकना पड़ा। मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस भी सकौती और मुजफ्फरनगर के बीच एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। सुपर एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट और उत्कल एक्सप्रेस एक घंटे 10 मिनट खड़ी रही। दिल्ली जा रहे हरिद्वार निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें जल्दी पहुंचना था, लेकिन स्टेशन पर ही दो घंटे खराब हो गए और बच्चों को परेशानी हुई।
यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: पहले सुहेब के जनाजे में हुए शामिल फिर सागर की अर्थी को दिया कंधा, दो दोस्तों की मौत पर रो उठा पूरा गांव