फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Defeated dyslexia to establish identity, gets name registered in India Book of Records

Muzaffarnagar News: डायलेक्सिया को हराकर बनाई पहचान, इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज कराया नाम

Sun, 28 Sep 2025 09:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:29 AM IST
विज्ञापन
Defeated dyslexia to establish identity, gets name registered in India Book of Records
काव्य पाठ करती हुईं अंजलि
मुजफ्फरनगर। तारे जमीन के पात्र ईशान अवस्थी की तरह अंजलि ने भी डायलेक्सिया की बीमारी को लंबे समय तक झेला। भाषा को सीखने को लेकर दिक्कत इस कद हावी थी कि विद्यालय और घर पर डांट ही मिलती थी। एक बार शिक्षक के कहने पर कविताओं को लिखने का अभ्यास किया तो मन के भाव बाहर आने लगे और डर जाने लगा। कई वर्षों तक लगातार अभ्यास किया। इसके बाद अंजलि ने चार दिन में स्वरचित 99 वीडियो अपलोड कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन


26 साल की अंजलि ने कम उम्र से ही कविताएं लिखना शुरू कर दिया था और अभी तक 500 से अधिक कविताएं लिख चुकी हैं। सबसे खास बात यह कि उन्होंने चार दिन में 99 वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अंजलि उत्तरेजा शहर के गांधी कॉलोनी की रहने वाली हैं। जब वह 11वीं कक्षा में थी तो शिक्षक सौरभ शर्मा ने इस समस्या को भांपकर उनको गाइड किया और अभ्यास करने की सलाह दी। अंजलि ने किताबों को पढ़ना शुरू किया। उनका शब्द भंडार बढ़ता गया तो उसको कविताओं के जरिए बाहर लाना शुरू किया।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बना रही पहचान
वाणी संस्था की संदस्य सुनीता सोलंकी ने बताया कि अंजलि अब ऑनलाइन माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय काव्य मंच पर कविता सम्मेलन में भाग ले रही हैं। हाॅल में उन्हें अंतर्राष्ट्रीय हिंदी मित्र और नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन से भी पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed