फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deepotsv children on Rangoli made

दीपोत्सव पर बच्चों ने बनाई रंगोली

Sun, 08 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 08 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
Deepotsv children on Rangoli made
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। शिक्षण संस्थाओं में दीपावली मनाई गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। डीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने स्कूल को रंग-बिरंगी झालरों, कंडील्स, बाल-हैंग्गिस एवं खूबसूरत दीयों से सजाया। प्रधानाचार्या संतोष जैन और एडमिनिस्ट्रेटर गगन शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। गगन शर्मा ने कहा कि अधिक शोर के साथ ही धुआं छोड़ने वाले पटाखे न जलाएं, ताकि प्रदूषण न फैले।
विज्ञापन


लिटिल मिलेनियम में दीपोत्सव मनाया गया। बोल बेबी बोल प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों न श्लोक व मंत्रों का उच्चारण किया। कार्यक्रम में रोहित गर्ग, सुरभि भाटिया, अलका चौधरी, आयुषी बत्रा, रुपाली हुरिया, प्रिया अरोरा, स्वाति बत्रा, शिप्रा सिंघल, पूजा मित्तल का सहयोग रहा। एसकेडी डिग्री कॉलेज बघरा के चित्रकला विभाग की ओर से दीपावली पर रंगोली, दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रबंधक कुंवर देवराज पंवार, गिरिश चौधरी, अजय कुमार जैन मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ सविता वशिष्ठ ने दीपावली का महत्व बताया। संचालन डॉ. फराहना राना ने किया। डॉ रश्मि, दीपा, आरती, सतेंद्र कुमार, विपिन कुमार, श्रवण कुमार, संदीप कुमार, बालेंद्र, शेखर का सहयोग रहा। एसएसके कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल से जन चेतना रैली का आयोजन किया। बच्चों ने गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड तक रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका इंटर कॉलेज पिनना में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। प्रबंधक ब्रजपाल सिंह, प्रधानाचार्या बीना सिंह ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। अध्यापिका रेनू मित्तल, नीरू वर्मा, ममतेश, मोनिका का सहयोग रहा। श्री दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी में दीप सज्जा, मेहंदी, ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता कराई गई। दीप सज्जा में काजल गोलियान, मेंहदी में विशा प्रथम रही। प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह तोमर ने अपने विचारों से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। चिल्ड्रेन अकाडमी हाईस्कूल में दीपोत्सव मनाया गया।


विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मोमबत्ती सज्जा, कंडील मेकिंग, झालर मेकिंग, कलश सज्जा आदि एक्टिवीटी में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या कमलेश शर्मा, मुकेश कुमार, बिशंबर पांचाल समेत स्कूल स्टाफ के लोग उपस्थित रहे। सरकुलर रोड स्थित लीडा किड्स गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे पटाखे, फूलझड़ी, कंडील, दिये, मोमबत्ती बनाकर लाए। लक्ष्मी, गणेश जी समेत देवी देवताओं के चित्र बनाए। प्रधानाचार्या विनिता चौधरी ने पर्व का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed