फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deep pits made in the road, vehicle riders getting injured

Muzaffarnagar News: सड़क में बने गहरे गड्ढ़े, चोटिल हो रहे वाहन सवार

Sun, 13 Aug 2023 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Deep pits made in the road, vehicle riders getting injured
चार वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने कराया था सड़क का निर्माण
विज्ञापन

एक वर्ष बाद ही टूटनी शुरु हो गई थी सड़क, वर्तमान हालत ज्यादा खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना मार्ग पर बारिश का पानी ठहरने के कारण गहरे गड्ढे बन गए है। इनमें आए दिन दुपहिया वाहन सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। वर्तमान में सड़क पूरी तरह बदहाल है।
करीब चार वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से बुढ़ाना मार्ग का निर्माण कराया गया था। सड़क एक वर्ष बाद ही टूटनी शुरु हो गई थी। सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। गांव सठेड़ी निवासी प्रवीण कुमार, सुनील, काजी, कल्लू, बुढ़ाना रोड निवासी व्यवसायी शहजाद, राजकुमार नहारिया, हसीमुददीन, राजेश कुमार, बाबूराम कटारिया आदि का कहना है कि इस मार्ग से करनाल, बिजनौर समेत विभिन्न स्थानों के लिए भारी वाहनों का संचालन होता है।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखकर लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण में उच्च स्तर की सामग्री का प्रयोग करना चाहिए। सड़क के किनाराें पर मिट्टी अधिक होने से सड़क नीची हो गई है। बरसात के दिनों में मार्ग में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढों में गिरकर दो महिलाओं की हो चुकी मौत
एक वर्ष के भीतर इन गड्ढों के कारण बाइक से गिरकर दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।



भैंसाना शुगर मिल से लेकर खतौली के बुढ़ाना मोड तक सड़क के नवीनीकरण के लिए शासन को करीब 9 करोड रुपये का बजट भेजा गया था। जिसमें शासन से पचास प्रतिशत राशि प्राप्त हो गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। शीघ्र ही कार्य शुरु कराया जाएगा। इस मार्ग को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। - सुमित कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed