{"_id":"63ea850dbc69c24489061241","slug":"dedicated-freight-corridor-work-stopped-in-khatauli-muzaffarnagar-news-c-14-1-117043-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: खतौली में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: खतौली में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम रुकवाया
Tue, 14 Feb 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
खतौली। नगर की आवास विकास कॉलोनी के पास बिछाई जा रही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लाइन का काम कॉलोनी के लोगों ने रूकवा दिया। लोगों ने मांग रखी कि कॉलोनी की तोड़ी गई बाउंड्री सही कराने के साथ ही सेफ्टी वॉल बनवाई जानी चाहिए।
खुर्जा से पिलखनी जाने वाली डेडिकेटेड कॉरिडोर की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। आवास विकास कॉलोनी के पीछे की बाउंड्री वॉल कई स्थानों से तोड़ दी गई है। इतना ही नही बाउंड्री वॉल से सटे मकान गहराई में चले गए। कॉलोनी की जल निकासी भी प्रभावित हो रही है। डीएफसीसी के अधिकारी सोमवार शाम लाइन पर चल रहे काम को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने आईआर कनेक्टीविटी के बारे में बातचीत कर रहे थे। डीएससीसी के अधिकारियों के वहां होने की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे।
आवास विकास कॉलोनी के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने बताया कि लोगों की समस्या गंभीर है। डायरेक्टर के आने की सूचना पर महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं, लेकिन काफी देर बाद भी डायरेक्टर नहीं आए। लोगों के जमा होने की सूचना पर वह सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना मिली। डीएफसीसी के अन्य अधिकारी भी धीरे-धीरे रेलवे स्टेशन की ओर चले गए। कॉलोनी में खड़ी की गई गाड़ियों को भी हटा दिया।
विज्ञापन
नाराज कॉलोनी के लोगों ने जेसीबी से चल रहे काम को बंद कराते हुए चेतावनी दी कि जब तक तोड़ी गई बाउंड्रीवाल, सेफ्टीवाल के साथ जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक वह काम नही चलने देंगे। डिप्टी सीपीएम जुगल किशोर, जीजीएम मुकेश कुमार, डिप्टी सीएम राजीव शर्मा, डीपीएम महावीर सिंह, डीपीएम विवेक वशिष्ठ ने लाइनों का निरीक्षण किया।
मौके पर सुधीश पुण्डीर, नीटू उपाध्याय, देशराज कुशवाह, नेकपाल फौजी, जगमाल, राहुल, विजय, महेश पंड़ित, भूपेंद्र सिंह, संजय कुमार, ओमवती, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, नरेश जयंत, राजबाला, अरविंद, हरिओम, मुन्नी, नरेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, सुशील कुमार शामिल थे।