फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Decorated Temple, Mahashivaratri Today

महाशिवरात्रि आज, सजे शिवालय, शिवचौक समेत मंदिरों में होगा जलाभिषेक 

Tue, 13 Feb 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Decorated Temple, Mahashivaratri Today
रंगीन लाइट में सजा शिव चौक मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में भगवान आशुतोष को फूलों से सजाया गया। शिव मंदिरों में विशेष महाभिषेक की तैयारी की गई। श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ शिव का गुणगान कर रहे हैं। संभलहेड़ा के पंचमुखी महादेव मंदिर में भक्त पहुंचने लगे हैं। पौराणिक तीर्थ शुक्रताल के शिवालयों में शिवरात्रि पर पुरोहित और आचार्य ने अनुष्ठान प्रारंभ किए।
विज्ञापन


फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का संगम उमड़ेगा। शिव चौक पर भगवान आशुतोष का मंत्रोच्चार के साथ शृंगार किया गया। रात्रि आठ बजे मंगला आरती की गई। मध्य रात्रि के बाद शिव चौक पर जलाभिषेक की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
विज्ञापन


श्रद्धालु उपवास रखने के साथ शिव महिमा का गुणगान करेंगे। बेल पत्र, गंगाजल, पंचामृत और कुशा के जल से शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया जाएगा। नदी रोड स्थित आत्मबोध धाम मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर साज-सज्जा की गई। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन और दर्शन करेंगे। गांधी कालोनी के श्री अनंतेश्वर महादेव मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान का आशुतोष का जलाभिषेक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंसारी रोड स्थित प्राचीन भौरों के मंदिर, महादेव मंदिर पंचमुखी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। भंडूरा का स्वयं उपजे शिव मंदिर आस्था का केंद्र है। ग्रामीण पूजन-दर्शन के लिए पहुंचेंगे। पौराणिक तीर्थ शुक्रताल के शुकदेव आश्रम स्थित शिव मंदिर, शिवधाम और अन्य शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व के अनुष्ठान प्रारंभ हो गए।

यज्ञमानों ने श्रद्धा के साथ मनोकामना पूर्ति के लिए पूजन किया। भागवत पीठ के श्रीशुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत और जलाभिषेक से पुण्य की प्राप्ति होती है। विधि विधान से भगवान शिव की आराधना करें। सुख-समृद्धि, पितरों की शांति, धन वृद्धि, संतान सुख और विवाह संयोग की मनोकामना पूर्ण होती है। 

भजन संध्या में गूंजेंगे शिव के गीत
मुजफ्फरनगर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दक्षिणी सिविल लाइन में महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को भजन संध्या होगी। शाम सात बजे से रात्रि दस बजे तक भजन गायक विजय गोस्वामी आदि कलाकार शिव महिमा के गीत प्रस्तुत करेंगे। संस्था अध्यक्ष सुरेश भगत ने बताया कि आरती के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।

शिवभक्तों से शिवमय हुआ नगर  
मीरापुर में हल्की बूंदाबांदी के बीच शिवभक्तों का सैलाब आने से कस्बे का वातावरण शिवमय हो गया। कस्बे के मेन बाजार में लगे कांवड़ सेवा शिविर से शिवभक्तों के आगमन के सेवार्थ सभी वर्गों के लोग जुटे रहे। उधर, ग्राम संभलहेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर में भी जन कल्याणार्थ आठ दिवसीय महामृत्युंजय जाप प्रारंभ हो गए। 

प्रतिकूल मौसम के चलते शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने ईष्ट शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों का सैलाब आने से कस्बे में वातावरण धर्ममय हो गया। मुख्य बाजार में लगे कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों की सेवा की गई। कांवड़ियों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।

भुम्मा रोड पर भी लगे कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों की भीड़ रही। उधर, संभलहेड़ा के पंचमुखी महादेव मंदिर परिसर में देशवासियों के कल्याणार्थ आठ दिवसीय महामृत्युंजय जाप शुरू हो गए। नरेंद्र गर्ग, सत्यप्रकाश रेशू, विपिन कुमार, कृष्णपाल, नजर सिंह, अंकज भारद्वाज, नितिन मित्तल आदि जुटे हैं। भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए भी मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के आगमन को देखते हुए व्यापक व्यवस्था की गई है। 

रंगभारी एकादशी पर निकलेगी शोभायात्रा 
मीरापुर। श्री हरि संकीर्तन मंडल की ओर से 26 फरवरी को रंगभरी एकादशी महोत्सव और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने यह जानकारी दी। 26 फरवरी को शाम को भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।


मुख्य अतिथि बिजनौर जिला उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन सुधीर कुमार गुप्ता होंगे। बैठक कर कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई। मोहित लखोटिया, रोहित लखोटिया, नीरज शारदा, विनोद राजवंशी, विरेंद्र गुप्ता, वासुदेव शर्मा, नरेश रस्तौगी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed