{"_id":"63582e2450d3c923ac38e107","slug":"decorate-the-house-mangal-lamp-lit-up-after-worship-muzaffarnagar-news-mrt6109479110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजाए घर और जल उठे मंगलकामना के दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजाए घर और जल उठे मंगलकामना के दीप
विज्ञापन
चरथावल बस स्टैंड पर में सतरंगी झालरों से जगमग आशियाना
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी छुड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर घर-घर खुशियां छा गईं। दीपों की जगमग रही। घरों को बिजली के बल्बों की झालरों से सजाया गया। शुभ मुहूर्त में लोगों ने घरो में पूजा-अर्चना की और तेल के दीए जलाए। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। देर रात तक लोगों ने आतिशबाजी छुड़ाई। जिलेभर के धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ रही।
दीपावली की रात पूरा शहर रोशनी से जगमगाया रहा। सड़कों पर तिरंगा लाइट अलग ही जगमगाती रही। शाम को लोगों ने शुभ मुहूर्त पर घरों में पूजा-अर्चना की। लक्ष्मी जी की पूजा के बाद मिट्टी के दीये जलाए। लोगों ने आकर्षक तरीके से अपने घरों को सजाया। बिजली की झालरों से घरों की शोभा देखते ही बन रही थी वहीं बाजार में मिलने वाले सजावटी सामान का भी लोगों ने जमकर प्रयोग किया। दीपावली पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी और एक-दूसरे को मिठाई व उपहार भेंट किए।
----------
बाजार में जमकर हुई मेेवे की बिक्री
बाजार में इस बार मावे की मिठाई कम ही बिकी। मिठाई की दुकानों पर उन मिठाईयों की बिक्री अधिक हुई, जिनमें मावे का प्रयोग नहीं होता। काजू-बादाम के लड्डू से लेकर काजू की बर्फी जमकर बिकी। मावे में मिलावट के खतरे के चलते सूखे मेवे के डिब्बे सर्वाधिक बिके।
विज्ञापन
---------
गिफ्ट की दुकानों पर रही भीड़
दीपावली पर लोगों ने एक-दूसरे को उपहार भी बांटे। दुकानों पर खूब गिफ्ट आइटम बिके। बर्तन से लेकर इलेक्ट्रानिक सामान की अधिक बिक्री हुई।