फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Decision of the fate of the candidates imprisoned in the EVM

ईवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Decision of the fate of the candidates imprisoned in the EVM
मुजफ्फरनगर में उत्साह के साथ मतदान करते युवा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मतदाताओं ने भाईचारे से लोकतंत्र की इबारत लिखी। शांतिपूर्ण माहौल में 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। मतदान के बाद प्रत्याशी और समर्थक वोटों का गणित फलाने में लगे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम कूकड़ा मंडी में रखवाई गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहले चरण के मतदान पर सबकी नजरें टिकी रही। सुबह कोहरे के कारण मतदान की रफ्तार धीमी रही। कई जगह बूथों पर ईवीएम में भी खराबी की शिकायतें आई। दोपहर एक बजे तक मतदान बेहद धीमी रफ्तार से हुआ, लेकिन जैसे ही धूप खिली तो मतदाताओं का उत्साह भी अधिक रहा। कई बूथों पर शाम सात बजे तक मतदान हआ। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया। डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने बुढ़ाना और खतौली विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमाए रखा। दोनों अधिकारी सिसौली के डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे और मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में इस तरह हुआ मतदान
विधानसभा मत प्रतिशत
बुढ़ाना 67.76
चरथावल 68.71
पुरकाजी 65.22
मुजफ्फरनगर 62.30
खतौली 69.05
मीरापुर 69.09
शिव चौक पर खूब लगाया गणित
मतदान के बाद शहर के शिव चौक पर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के समर्थक जुटे। यहां कई घंटे तक वोटों का गणित लगाया गया। सदर सीट के अलावा अन्य सीटों पर मुकाबले और वोटों के गणित पर खूब चर्चा की गई। यहां पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed