फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of Maulana Abdul Khaliq Sambhali

मौलाना अब्दुल खालिक संभली का इंतकाल

Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Death of Maulana Abdul Khaliq Sambhali
दारुल उलूम के नायब मोहतमिम और हदीस के उस्ताद थे अब्दुल खालिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के नायब मोहतमिम और हदीस के उस्ताद मौलाना अब्दुल खालिक संभली का लंबी बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके इंतकाल पर इस्लामी हल्कों में शोक की लहर दौड़ गई। दारुल उलूम और जमीयत उलमा-ए-हिंद सहित विभिन्न संगठनों और उलमा ने मौलाना खालिक के इंतकाल को इस्लामी जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
मूल रूप से संभल निवासी मौलाना अब्दुल खालिक पिछले करीब 39 सालों से इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वह संस्था में नायब मोहतमिम के पद पर थे और बतौर उस्ताद छात्रों को हदीस की तालीम दे रहे थे। मौलाना अब्दुल खालिक संभली पिछले काफी समय से बीमारी चल रहे थे। जिन्हें उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे उपचार के दौरान उनका इंतकाल हो गया।
विज्ञापन

इन्होंने जताया शोक
मौलाना अब्दुल खालिक संभली के इंतकाल पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी, मौलाना महमूद मदनी आदि ने दुख का इजहार किया। कहा कि मौलाना खालिक बेहद सादगी पसंद इंसान थे। उनके दुनिया से रुखसत होने से इस्लामिक जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। इनके अलावा मुफ्ती-ए-आजम मुफ्ती हबीबुर्रहमान खैराबादी, मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी, मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, मौलाना इस्लाम कासमी, मो. नसीम अंसारी एड., जमीयत दावतुल मुसलीमीन के अध्यक्ष कारी इस्हाक गोरा, मुफ्ती जैनुल इस्लाम और मुफ्ती मोहम्मद उल्लाह ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed