{"_id":"5f5a6ea78ebc3e446940da6d","slug":"death-of-bovine-in-kanji-house-fury-among-villagers-khatauli-news-mrt5006976121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांजी हाउस में गोवंश की मौत, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांजी हाउस में गोवंश की मौत, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

मोरना। गांव खाइखेड़ा स्थित जिला पंचायत के कांजी हाउस में गोवंश की मौत होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। कांजी हाउस कर्मचारियों ने मृत गोवंश को जमीन में दबा दिया है।
ककरौली क्षेत्र के गांव खाइखेड़ा में जिला पंचायत मुजफ्फरनगर की ओर से काजी हॉउस बनाया हुआ है। जिसमें बृहस्पतिवार को गोवंश की मौत हो जाने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीण रोहित, नितिन, राजपाल, श्याम कुमार, बदलू, रूपचंद का आरोप है कि सुबह 10 बजे तक कोई कर्मचारी कांजी हाउस ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहा है, वहीं शाम के चार बजते ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी कांजी हाउस का गेट बंद कर चले जाते हैं। गोवंश बिना पानी और चारे के भूखे तड़प रहे हैं। रात में कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं रहता है। कर्मचारियों की लापरवाही से गोवंश बेहाल हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कांजी हाउस पर लगातार हो रही गोवंश की मौत जांच कराने की मांग की है।