फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death of bike rider due to collision with truck, partner injured

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Death of bike rider due to collision with truck, partner injured
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

मीरापुर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव मुझेड़ा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव मुझेड़ा निवासी शाहरुख बुधवार शाम ममेरे भाई शाहवेज (20 वर्ष) पुत्र सलीम निवासी गांव करहेड़ा के साथ बाइक पर किसी काम से मुजफ्फरनगर जा रहा था। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव में ही स्थित पेट्रोल पंप से शाहरुख ने बाइक में पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डलवाने के बाद जैैसे ही दोनों युवक बाइक लेकर हाईवे पर पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाहरुख तो बाइक से उछलकर दूर जा गिरा, जबकि शाहवेज बाइक समेत बीच सड़क पर गिर गया, जिसे ट्रक कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे में शाहवेज की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर मौजूद डायल-112 की पीआरवी ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घायल शाहरुख की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

---
बागोवाली के दो युवकों की बंगलूरू में मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बागोंवाली निवासी दो युवकों की बुधवार दोपहर बंगलूरू में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक काफी समय से बंगलूरू में रहकर काम करते थे। दोनों युवक मोहम्मद दानिश एवं अजमल बंगलूरू में ही बुधवार दोपहर बाइक से कहीं जा रहे थे, जिन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में गांव के दो युवकों की मौत की सूचना से बागोंवाली में शोक छा गया। दोनों युवकों के परिजन दोपहर में ही बंगलूरू के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed