फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Death in suspicious circumstances of married

Muzaffarnagar News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 31 Aug 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of married
गांव हरसौली में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट  दर्ज कराए जाने को लेकर गांव में एकत्रित ग्रामीण।फो
बुढ़ाना मोड़। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली में विवाहिता मोहसीना (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने गला दबाकर और पिटाई कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली। आरोप है कि विवाहिता के पति के एक महिला के साथ अवैध संंबंध थे और विवाहिता इसका विरोध करती थी। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


थाना शाहपुर क्षेत्र के हरसौली गांव निवासी मोहसिना की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व गांव तावली निवासी युवक राशिद के साथ हुई थी। विवाहिता के भाई नसीम ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल वाले अक्सर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करते थे। बहन के ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग भी करते थे।
विज्ञापन

आरोप तो यह भी है कि उसकी बहन के पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजन उसकी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि शनिवार को उसकी बहन ने उसे फोन कर पति व अन्य परिजनों के उसके साथ मारपीट किए जाने की सूचना दी। रविवार को सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की अचानक मृत्यु हो गई है। जिसके बाद परिजन गांव तावली पहुंचे।


उस समय उसकी बहन घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। ससुराल वाले घर पर नहीं थे। घर पर अपनी मां के पास बारह साल बेटी इंसा बैठी हुई थी। उधर, घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को पति व एक महिला सहित पांच आराेपियों के खिलाफ तहरीर दी है। मृतका की एक पुत्री व दो पुत्र हैं।एसओ गजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पति के दो भाई एक साथ व एक अन्य घर में दो भाई अलग रहते है।
---------
वर्जन-
एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

---
दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी विवाहिता
विवाहिता के भाई नसीम ने बताया कि एक पखवाड़ा पहले उसकी बहन के साथ मारपीट की गई थी तब वह मायके आ गई थी। तभी से मायके में रहती थी। दो दिन पहले उसके बहनोई के परिजन घर आए और समझा कर उसकी बहन को अपने साथ घर ले गए थे। किसी को नहीं पता था कि उसकी बहन की हत्या कर दी जाएगी। उसकी बहन के गले पर गला दबाने व चेहरे पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed