{"_id":"5f5678d68ebc3e36b95b1754","slug":"death-anniversary-of-villagers-killed-in-muzaffarnagar-riots-khatauli-news-mrt5001736158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे में मारे गए ग्रामीणों की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगे में मारे गए ग्रामीणों की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
विज्ञापन
कस्बा भोकरहेडी में दंगों में मरने वाले सोहनवीर सिंह के आवास पर पुष्पाजंलि अर्पित करते केंद्रीय ?
- फोटो : KHATAULI
दंगे में मारे गए ग्रामीणों की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए
मोरना (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ने वर्ष 2013 में दंगे में मारे गए ग्रामीणों की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने दंगों में मरने वाले लोगों के पीड़ित परिजनों के लिए हरसंभव सहायता के लिए सदैव तैयार रहने का आश्वासन भी दिया।
सात साल पूर्व आज के ही दिन गंगनहर पटरी पर जौली गांव के सामने नंगला मदौड़ इंटर कॉलेज में आयोजित पंचायत से लौट रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया गया था। हमले में गांव बसेड़ा निवासी बृजपाल सिंह, रहमतपुर निवासी अजय कुमार और कस्बा भोकरहेड़ी के सोहनवीर सिंह दंगों में मारे गए थे। सोमवार को उनकी पुण्यतिथि पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, रविंद्र कवाल, विरेंद्र पूर्व प्रमुख आदि ने गांव बसेड़ा निवासी मृतक बृजपाल सिंह की पत्नी जगवती, मामा जगपाल आर्य, बहन सीमा, भावना, रीना, पुत्रवधू शिल्पी राठी आदि ग्रामीणों के बीच पहुंच कर सांत्वना देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। गांव रहमतपुर निवासी मृतक अजय कुमार के भाई रणजीत, विजय, सरजीत, भाभी बबली, पूजा, रूपा आदि के साथ आयोजित हवन यज्ञ में आहुति की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कस्बा भोकरहेड़ी में मृतक सोहनवीर सिंह के पुत्र योगेंद्र, योगेश व जोगेंद्र वर्मा आदि को भी केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक आदि ने सुख दुख में साथ रहने का भरोसा दिया। अमित प्रमुख, अजय चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर, डॉक्टर दिनेश धीमान, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, राजीव चेयरमैन, प्रधान संसार सिंह, सुक्रमपाल राठी, राजीव कुमार, मेनपाल चेयरमैन, यशपाल प्रधान, नवीन राठी, योगेश शर्मा, बिटटू प्रधान, राजवीर अमीन, जयवीर सिंह, देवेंद्र लंबरदार, रामपाल नेताजी आदि मौजूद रहे।