फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deadly attack on military's wife, serious

फौजी की पत्नी की हत्या का प्रयास, गंभीर घायल

Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on military's wife, serious
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। गांव सोंटा में फौजी की पत्नी पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

मंसूरपुर के गांव सोंटा निवासी निरंजन सीआरपीएफ का जवान है। उसकी पत्नी सुनीता एवं बच्चे मुजफ्फरनगर में रहते हैं। शनिवार को सुनीता बच्चों के साथ अपनी ससुराल गांव सोंटा आई थी। किसी बात को लेकर सुनीता का परिजनों से विवाद हो गया। आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोगों ने सुनीता पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी मनोज चाहल का कहना है कि महिला के सिर में चोट लगी है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed