{"_id":"63c57d7c61fb685df20c522b","slug":"deadlock-over-consolidation-will-start-from-january-19-muzaffarnagar-news-c-14-1-81065-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गतिरोध खत्म, 19 जनवरी से शुरू होगी चकबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गतिरोध खत्म, 19 जनवरी से शुरू होगी चकबंदी
विज्ञापन
- थाने में चकबंदी व प्रशासनिक अधिकारियों तथा किसानों के बीच बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। थाना परिसर में चकबंदी अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों के बीच हुइ समझौता वार्ता में तय हुआ कि चकबंदी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में पुरबालियान में 19 जनवरी से चकबंदी का कार्य प्रारंभ होकर अप्रैल तक चलेगा।
चार दिन पहले भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने गांव में बैठक करके चेतावनी दी थी कि सोमवार को चकबंदी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर किसान गांव से पैदल मार्च कर मुजफ्फरनगर में चकबंदी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। पैदल मार्च तथा धरना प्रदर्शन की चेतावनी से चकबंदी अधिकारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।
सोमवार को मंसूरपुर थाने में जिला चकबंदी अधिकारी राकेश कुमार, एसडीएम खतौली की जीत सिंह राय तथा पुलिस के अधिकारियों तथा किसानों के बीच सहमति बनी कि 19 जनवरी से गांव पुरबालियान में चकबंदी का कार्य टीम बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में निष्पक्ष रूप से शुरू होगा। अप्रैल माह तक चकबंदी का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, रामवीर, प्रमोद कुमार, देवेंद्र, कंवरपल, नौशाद आदि उपस्थित रहे।