फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of young man found since one week

एक सप्ताह से लापता युवक की लाश मिली

Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found since one week
7-गांव छछरौली जगंल में घटना स्थल पर संदीप के शव को देखकर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KHATAULI
एक सप्ताह से लापता युवक की लाश मिली
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर।। गांव छछरौली से एक सप्ताह से लापता युवक की पेड़ से लटकी लाश वजीराबाद के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि संदीप पत्नी की बीएड की फीस जमा नहीं कर पा रहा था। कॉलेज से फीस जमा करने का दबाव था। इसी के तनाव में उसने आत्महत्या की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी संदीप (32) पुत्र राजवीर सिंह पिछले शुक्रवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। अगले दिन संदीप की चप्पल व साइकिल पूर्व प्रधान की ट्यूबवेल से मिली थी। परिजन तभी से संदीप की तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस बाबत थाने में संदीप की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी गई थी। शुक्रवार सुबह छछरौली निवासी मुकेश मजदूरी करने बहूपुरा मार्ग स्थित खेत में जा रहा था। इसी दौरान वजीराबाद के जंगल में एक पेड़ से लटका युवक का क्षत-विक्षत शव देखकर उसने ग्राम प्रधान अनुज पहलवान को इसकी जानकारी दी। सूचना पर संदीप के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त संदीप के रूप में की। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छह साल पहले हुई थी शादी
मोरना। गांव छछरौली निवासी संदीप धीमान की शादी करीब छह साल पूर्व देवबंद निवासी रचना उर्फ पिंकी के साथ हुई थी। दंपती के शिवांस नामक बेटा भी है। परिजनों का आरोप है कि संदीप की पत्नी रचना शहर के एक कॉलेज से बीएड कर रही है। आरोप है कि संस्थान द्वारा लगातार संदीप पर पत्नी की फीस जमा करने का दबाव बनाते हुए उसे कार्रवाई की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि इसी मानसिक तनाव में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...........
सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि परिजनों द्वारा स्कूल संबंधी समस्या को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि इस तरह की तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरनगर: 8-खतौली क्षेत्र के गांव छछरौली के जगंल में घटना स्थल पर परिजनों से जानकारी लेती पुलिस?

मुजफ्फरनगर: 8-खतौली क्षेत्र के गांव छछरौली के जगंल में घटना स्थल पर परिजनों से जानकारी लेती पुलिस?- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed