{"_id":"5e3efe3b8ebc3ee60c087294","slug":"dead-body-of-newborn-found-in-drain-khatauli-news-mrt4679718173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में नवजात शिशु का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में नवजात शिशु का शव मिला
विज्ञापन
नाले में नवजात शिशु का शव मिला
जानसठ। कस्बे में गढ़ी तिराहे पर नाले में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। पड़ोसी दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार की सुबह गढ़ी के तिराहे के समीप इदु मार्केट से होकर गुजरने वाले नाले में एक नवजात शिशु पड़ा दिखाई दिया। नवजात शिशु नाले में पड़ा होने की सूचना बाजार में फैल गई। कुछ ही देर में देखते ही देखते नाले पर शव को देखने वालों की काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात शिशु के शव को नाले से बाहर निकाला और सीएचसी में चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सकों ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया। दुकानदार मीनू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर नवजात शिशु के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इस दौरान भीड़ में तरह तरह की चर्चा रहीं।