फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of missing student found hanging on tree

Muzaffarnagar News: पेड़ पर लटका मिला दो दिन से लापता छात्र का शव

Tue, 20 Jun 2023 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing student found hanging on tree
मृतक छात्र गुरमीत का फाईल फोटो।
भोपा (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के योगेंद्र नगर से दो दिन पहले संदिग्ध हालात में गायब हुए छात्र गुरमीत का शव खुशीपुरा मार्ग के निकट घने जंगल के बीच पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि फोन कॉल के बाद गुरमीत घर से निकला था।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीकरी के मजरे गांव योगेंद्र नगर निवासी कामबीर का पुत्र गुरमीत (17) कक्षा 11 का छात्र था। शनिवार दोपहर अचानक लापता हो गया था। तलाश के दौरान गुरमीत की साइकिल गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर मिली थी। गुरमीत के पिता कामबीर ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

परिजन ग्रामीणों के साथ आसपास के जंगल में छात्र की तलाश में जुटे हुए थे, सोमवार को जैसे ही लोग योगेंद्र नगर खुशीपुरा मार्ग पर गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर घने जंगल में पहुंचे तो गुरमीत का शव एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर भोपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ भोपा रामाशीष यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे।
- छात्र मैराथन की कर रहा था तैयारी, मौत से गम

भोपा। योगेंद्र नगर निवासी मृतक छात्र गुरमीत एनसीसी में बेहतरीन कैडेट होने के साथ ही दौड़ में कई मेडल जीत चुका था। मां ने बेटे को अपने कान की बाली बेचकर जूते दिलवाए थे। वह मैराथन की तैयारी में लगा हुआ था।

छात्र गुरमीत को दौड़ने का शौक था। पिता कामबीर, माता संगीता, दादी नगीना, बहन सोजना, मोहिना, छोटा भाई गोपी, पंचवीर, सम्राट गन्ना कोल्हू में मजदूरी कर उसका सहयोग करने लगे। मां ने बेटे को दौड़ने के लिए अपनी कान की बाली बेचकर जूते दिलवाए थे। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी के प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी का कहना है कि गुरमीत कॉलेज की शान था, जिसने कई बार स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed