फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of a young man found in the forest of Alipur Tissa

अलीपुर तिस्सा के जंगल में मिला युवक का गोली लगा शव

Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the forest of Alipur Tissa
अलीपुर तिस्सा के जंगल में मिला युवक का गोली लगा शव
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव अलीपुर तिस्सा के जंगल में युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वॉड के साथ भी जांच की, लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं मिले। घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी समेत अन्य साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर तिस्सा में पूर्व प्रधान शाहनजर के खेत में सोमवार सुबह एक युवक का गोली लगा शव पड़ा मिला। युवक के सिर में गोली लगी थी। दाएं हाथ में तमंचा था, जबकि उसके पेट पर कच्ची शराब का पव्वा रखा हुआ था। शव के पास रखे थैले में प्लास्टिक रस्सी, पैंट-शर्ट, साबुन व मोबाइल भी था। बाद में शव की पहचान गांव के की संजय (42) के रूप में हुई, जिस पर उसके परिजन भी मौके पर जा पहुंचे और युवक की हत्या का आरोप लगाया। युवक के भाइयों प्रदीप व प्रवीण ने बताया कि संजय करीब पांच साल से पत्नी गुड्डी व बेटे दिव्यांश के साथ भोपा में किराए के मकान में रह रहा था। वह शराब का आदी था, जिसकी गांव में मौजूद करीब पौने छह बीघा पैतृक जमीन पर परिवार के ही कुछ लोगों ने धोखाधड़ी से अपने पक्ष में बैनामा करा लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद से संजय आरोपियों से लगातार अपने रुपये लेने गांव आता था। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम भी संजय आरोपियों के घर पहुंचा, जहां उसका उनसे जमीन के रुपयों को लेकर विवाद भी हुआ था। इसके बाद सोमवार को उसका शव जंगल में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर डॉग स्क्वॉड टीम व फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी मौके पर बुला लिया गया। घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी समेत अन्य साक्ष्य संकलित किए गए हैं। भाई प्रवीण ने संजय की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घरों की ली गई तलाशी
मोरना। गांव अलीपुर तिस्सा में संजय का शव मिलने के बाद उसके परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों के घरों में पहुंचकर वहां भी जांच-पड़ताल की। घरों में तलाशी अभियान भी चलाया गया, लेकिन कहीं से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए नामजद तहरीर दी गई है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच चल रही है। शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या-आत्महत्या का खुलासा हो पाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed