फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DCO started weighing at purchasing centers

डीसीओ ने क्रय केंद्रों पर कराई तौल शुरु

Wed, 30 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
DCO started weighing at purchasing centers
चरथावल क्षेत्र में क्रय केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं से रूबरू होते डीसीओ आ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी ने विभागीय टीम और देवबंद मिल अधिकारियों को लेकर चरथावल क्षेत्र में दो दिन से बंद चल रहे केंद्रों पर तौल शुरू करा दी। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान संगठन के नाम पर कुछ लोगों ने तौल बंद कर दी, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। 15 लिपिकों के लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद मिल ने नए तौल लिपिकों को तौल पर लगाया है। उधर, निलंबित तौल लिपिकों का तीसरे दिन भी ब्लॉक प्रांगण में धरना जारी रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीसीओ डा. द्विवेदी ने देवबंद मिल के चरथावल पश्चिमी और पूर्वी, घिस्सुखेड़ा, चौकड़ा और मुथरा गांवों में क्रय केंद्रों पर तौल शुरू कराई और किसानों की समस्याओं से रूबरू हुए। कई किसानों ने आरोप लगाया किसान यूनियन के नाम कुछ लोग जबरन क्रय केंद्रों पर तौल बंद करा रहे हैं। डीसीओ ने बताया कि तौल बंद कर धरने पर बैठे लिपिकों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद मिल ने नए तौल क्लर्क लगाए है। यदि किसी लिपिक ने तौल बंद कराने का प्रयास किया अथवा किसानों का गन्ने की पर्ची नहीं दी, तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। चरथावल केंद्रों पर सुचारू तौल कराने के लिए विभाग और मिल अधिकारियों में सीपी सिंह, सुशील कुमार, संजय त्यागी और अरुण कुमार को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, एससीडीआई विनोद कुमार ने चौकड़ा, मुथरा, चरथावल खाईखेड़ी क्रय केंद्रों पर व्यवस्था को देखा। उधर, ब्लॉक प्रांगण में तीसरे दिन भी निलंबित होने के बावजूद धरना जारी रहा। निरीक्षण के दौरान एजीएम केन विपिन त्यागी, खांडसारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह और मनोज पाठक मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद डीसीओ ने समिति चेयरमैन कुबेर दत्त त्यागी के घेर में किसानों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपलशाह केंद्र पर तौल बंद कराने से हंगामा
चरथावल। देवबंद मिल के केंद्र पीपलशाह में किसान नेताओं ने घटतौली को लेकर तौल बंद कराने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद किसान उनसे उलझ गए। किसानों के हंगामे और मौके की नजाकत भांपकर वह वहां से चले गए। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने बताया कि इस समय किसानों द्वारा गेहूं बुवाई के लिए मिल में गन्ना आपूर्ति प्राथमिकता है। तौल क्लर्क अपनी मांगों को लेकर मिल गेट पर जाकर प्रदर्शन करें, ना कि किसानों के कार्य में बाधा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed