{"_id":"6692fcd926051b85cf00f867","slug":"dcm-collides-with-tractor-trolley-four-injured-including-three-kanwadis-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-126036-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी, तीन कांवड़ियों सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारी, तीन कांवड़ियों सहित चार घायल
विज्ञापन
मंसूरपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन कांवड़ियों सहित चार लोग घायल हो गए, जिनका बेगराजपुर मेडिकल में उपचार कराया गया है। मौके पर कुछ देर के लिए जाम के हालात भी बन गए थे।
जनपद हापुड़ के गांव दस्तोई से ट्रैक्टर ट्राली में डाक कांवड़ लेने के लिए दर्जनोंं कांवड़ियां हरिद्वार जा रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हाईवे पर देवराना होटल के सामने एक डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़िया नितिन (23), अभिषेक (22), तरुण (18) तथा जनपद बुलंदशहर के गांव राजापुर निवासी डीसीएम चालक मनोज घायल हो गए। मौके पर जाम के हालात बन गए।
सूचना पाकर रात में सीओ खतौली राम आशीष यादव व थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल में उपचार दिलवाया। घटना स्थल पर खड़े वाहनों को साइड में खड़े करा कर यातायात व्यवस्था बनाई। उधर, इससे बाद सभी कांवड़ियां अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।