{"_id":"58850b024f1c1bc77cf0094b","slug":"daughter-gift-of-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बोझ नहीं, ईश्वर का वरदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बोझ नहीं, ईश्वर का वरदान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 23 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोक्सी एवं इंटरनेशनल मेंबर ऑफ न्यू बेस्ट केयर ग्रुप की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पीसीपीएनडीटी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि बेटी बोझ नहीं होती है, यह ईश्वर का वरदान है। कन्या भ्रूण हत्या सर्व समाज के लिए अभिशाप है।
रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान ने किया। कहा कि समाज में बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त होना चाहिए। बालिकाओं के खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। डॉ एमके तनेजा ने कहा कि लड़की के पैदा होने पर एक हजार रुपये मां के एकाउंट में जमा होने चाहिए।
यह राशि बढ़ती हुई मात्रा में बेटी की शिक्षा को पूर्ण करने के साथ शादी तक मिलनी चाहिए। फोक्सी के चेयरपर्सन डॉ तारिणी तनेजा ने कहा कि लड़की के जन्म पर परिवार के साथ पड़ोसियों का भी मुंह लटक जाता है। लेकिन बेटी बोझ नहीं है, यह ईश्वर का वरदान है। बेटी दो परिवारों का नाम रोशन करती है।
विज्ञापन
डॉ वीके जौहरी ने भी कन्या भ्रूण हत्या पर कानूनी कार्रवाई होने पर बल दिया। मौके पर अहमदाबाद से डॉ. गीतेंद्र शर्मा, मुबंई से डॉ हितेश भट्ट, अर्चना, शिवानी सचदेवा, नीलम गुप्ता, भारती माहेश्वरी, डॉ. निरजा, डॉ. मंजू प्रभाकर, पीएनडीटी एप्रोप्रिट ऑथोर्टी डॉ. आभा, नोडल अधिकारी डॉ. अनीता गर्ग, डॉ. अशोक शर्मा, बीना शर्मा, सूबेदार कुशपुरी, अंशू पुरी, विश्वरत्न, अंकुर वाधवा, अरशद जमाल, डॉ. नीना, डॉ. याचना, डॉ. निशा आदि मौजूद रहे।