फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Darbhanga blast NIA raids in Muzaffarnagar after arrest of two brothers from Kairana many suspects in custody

दरभंगा ब्लास्ट: कैराना से दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी के बाद मुजफ्फरनगर में एनआईए का छापा, हिरासत में कई संदिग्ध

Fri, 02 Jul 2021 11:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 11:07 PM IST
सार

दरभंगा ब्लास्ट में शामली जनपद के कैराना से दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी के बाद अब जनपद में भी एनआईए की आमद से सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Darbhanga blast NIA raids in Muzaffarnagar after arrest of two brothers from Kairana many suspects in custody
NIA (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

लखनऊ से आई एनआईए की टीम ने गुरुवार रात शहर के नजदीकी गांव बागोवाली में दबिश दी। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें टीम अपने साथ ले गई है। कितने लोग किस मामले में पकड़े गए हैं, जिले के अफसर इसकी जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरभंगा ब्लास्ट में शामली जनपद के कैराना से दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी के बाद अब जनपद में भी एनआईए की आमद से सनसनी फैल गई है। लखनऊ से एनआईए की टीम गुरुवार रात बेहद गुपचुप तरीके से जनपद में पहुंची और रात भर शहर के नजदीकी गांव बागोवाली में दबिश दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह टीम यहां से हिरासत में लिए गए लोगों को साथ लेकर लखनऊ लौट गई। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीम ने बागोवाली से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन इन्हें क्यों पकड़ा गया है और कितने लोग पकड़े गए हैं, इसकी जानकारी होने से जिले के अफसर पूरी तरह से अनभिज्ञता जता रहे हैं। हालांकि यह पूरा मामला आतंकी फंडिंग से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि एनआईए सेंट्रल एजेंसी है, जिनकी टीम यहां आई थी, लेकिन टीम ने किस मामले में कितने लोग पकड़े हैं, इसकी जानकारी नहीं है। एनआईए की टीम द्वारा अपने स्तर से ही इसका खुलासा किया जाएगा।

बता दें कि बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने शामली पुलिस की मदद से कैराना निवासी दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए टीम दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। 30 जून को भी एनआईए ने कैराना निवासी दो भाइयों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। 


17 जून को बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में ब्लास्ट हुआ था। दरभंगा रेलवे थाने में इसकी शुरुआती रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में 24 जून को एनआईए ने अपनी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 30 जून को एनआईए ने कैराना के मूल निवासी दो भाई इमरान खान और नासिर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। दोनों हैदराबाद में रहकर कपड़े का काम करते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed