{"_id":"6193f8c90a4188707c4c4fe3","slug":"dancers-of-the-district-won-seven-medals-in-nepal-muzaffarnagar-news-mrt5651155109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में जनपद के डांसरों ने जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में माउन्ट एवरेस्ट इन्टरनेशनल डांस स्पोर्ट्स चैम्पियन शिप 2021 में सम्मानित प्रतिभागी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
नेपाल में जनपद के डांसरों ने जीते सात पदक
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय टीम में शामिल जनपद के डांसरों ने नेपाल के काठमांडू में हुई माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में चार स्वर्ण और तीन रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
डांस स्पोर्ट्स इंडिया के महासचिव रजनीकांत ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के डांसरों के साथ हुए मुकाबलों में कुल 42 पदक जीते। उन्होंने बताया कि डांसिंग सुपर मॉम के 40 वर्ष से अधिक वर्ग में विनीता गोयल ने रजत पदक जीता। सलोनी त्यागी ने कथक क्लासिकल डांस के 19 सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अपर्णा गोयल ने सेमी क्लासिकल डांस के 19 सीनियर में स्वर्ण पदक जीता। शुभ त्यागी ने वेस्टर्न डांस के 11 से 14 वर्ष के वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सृष्टि मित्तल, अर्निमा कौशिक और मिष्टी अग्रवाल ने रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश डांस स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष देवेंद्र नागर, तकनीकी सचिव श्रेया मंगल, सोनू राणा और सीमा गर्ग ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए आगामी चार व पांच दिसंबर को बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में उन्हें सम्मानित किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।