फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dancer Lipsa Satpathy mesmerized with Panchabhootam dance

Muzaffarnagar News: नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने पंचभूतम नृत्य से मन मोहा

Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dancer Lipsa Satpathy mesmerized with Panchabhootam dance
स्पिक मैके के कार्यक्रम में ओडीसी नृत्यात्यागना के लिप्सा सतपथी  ।
होली चाइल्ड स्कूल जड़ौदा और एमडीएस विद्या मंदिर इंटर काॅलेज मंसूरपुर में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। होली चाइल्ड स्कूल जड़ौदा और एमडीएस विद्या मंदिर इंटर काॅलेज मंसूरपुर में स्पिक मैके के तत्वावधान में शास्त्रीय ओडिसी नृत्य कार्यशाला आयोजित की गई। नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्यागंना लिप्सा सत्पथी, स्पिक मैके के अध्यक्ष डाक्टर आरएम तिवारी, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, प्रबंधक प्रवेंद्र दहिया, महामंडलेश्वर संजीव शंकर, डॉ. निति मित्तल, डॉ. मृदुला मित्तल, डॉ राजीव कुमार, कुसुमलता, प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने पंचभूतम प्रस्तुति दी। कक्षा 12 की छात्रा साक्षी ने स्पिक मैके के इतिहास पर प्रकाश डाला। संचालन अनिल शास्त्री ने किया। स्पिक मैके के स्वयं सेवक अभिनव त्यागी, सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन


होली चाइल्ड में छात्रा सृष्टि, निवेदी और दिव्या ने स्पिक मैके के इतिहास पर प्रकाश डाला। अर्चना चौधरी, प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार कुशवाहा, रोहिताश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य संजय राणा, विनोद कुमार, अजय कुमार जैन, अनुराग जैन, नीरज कुमार जैन, अनिल शास्त्री एवं प्रेरक जैन की कार्यक्रम में उपस्थित रहें। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवेन्द्र दहिया ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी हुनर को सीखने के लिए ध्यान प्रथम सोपान : सत्पथी
नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने कहा कि किसी भी हुनर को सीखने के लिए ध्यान प्रथम सोपान है। विद्यार्थियों को पांच मिनट का ध्यान कराया। बताया कि मोहिनी, अट्टम, सतप्रिया, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम आदि आठ प्रकार के नृत्य होते हैं। इनमें से एक शास्त्रीय नृत्य ओडिसी भी है। प्रत्येक नृत्य हमारे देश के किसी न किसी राज्य से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed