फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cyclist killed in car collision

मुजफ्फरनगर: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Wed, 15 Feb 2023 05:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
Cyclist killed in car collision
आरोपी कार चालक ने दूसरी कार को भी टक्कर मारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। आरोपी कार चालक ने दूसरी कार को भी टक्कर मारी। उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। दोनों ही मामले पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।
सिविल लाइन क्षेत्र की जनकपुरी का रहने वाला 40 वर्षीय सुशील मंगलवार की रात साइकिल पर रामपुरी कॉलोनी के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान रामपुर तिराहा की ओर से तेज गति से आ रहे कार चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सुशील गंभीर घायल हो गया। आरोपी कार चालक ने एक अन्य कार में टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर कार रुक गई। कार भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे के बाद कार को छोड़ कर चालक फरार हो गया। घायल सुशील को जिला अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बारे में अज्ञात कार चालक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
विज्ञापन

उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अलमासपुर चौराहे पर शेर नगर निवासी शाहरुख को ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed