फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cybercriminal duped businessman of Rs 8.5 lakh by luring him with greed

Muzaffarnagar News: साइबर अपराधी ने लालच में फंसाकर व्यवसायी से ठगे 8.5 लाख रुपये

Tue, 28 Jan 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Cybercriminal duped businessman of Rs 8.5 lakh by luring him with greed
मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना मोड निवासी एक व्यवसायी को लालच में फंसाकर साइबर ठग ने साढे आठ लाख रुपये ठग लिए। यह रुपये कई बार में विभिन्न खातों में स्थानांतरित कराए गए। बुढ़ाना मोड निवासी मनीष कुमार ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर कई माह पहले टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से एक संदेश आया था, जिसमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होने का बताया गया था। लालच में आकर उन्होंने कई बार में 8 लाख 49 हजार 317 रुपये उन्हें बताए खाते में स्थानांतरित कर दिए गए। उन्हें उनके रुपये मुनाफा सहित वापस करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने अपनी रुपये वापस करने को कहा तो उन्हें और रुपये जमा करने की बात कही। दबाव बनाने पर आरोपी ने उनका नंबर ब्लाक कर दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed