फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   cultural news

Muzaffarnagar News: हर हर महादेव के जयकारे के साथ बढ़ रहे शिवभक्त

Mon, 09 Feb 2026 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
cultural news
चांदपुर में कांवड यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते व कांवड़िए से हालचाल पूछते अपर पुलिस अधीक्षक ग्
मंडावली/नजीबाबाद। हर हर महादेव, बम बम बोले...कांधे पर कांवड़ लिए शिवभक्तों के कदम जयकारों के साही आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों पर अब केसरिया रंग नजर आ रहा है और भगवान भोलेनाथ का जयघोष सुनाई दे रहा है। मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ यात्रा का पहला पड़ाव डाल रहे कांवड़िये यहां जलाभिषेक के बाद अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लाने का सिलसिला जारी है। मोटा महादेव मंदिर पर सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंचे। भगवान शिव का जलाभिषेक के बाद ही कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर बढ़े।
विज्ञापन

पंडित शशिनाथ ने बताया कि सोमवार को सुबह से ही मंदिर पर कांवड़ियों की भीड़ रही। क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांवड़िये निकल रहे हैं। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर सुंदर कांवड़ आकर्षक का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां समाजसेवी कांवड़ियों की सेवा करते दिखे। उधर, कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिस लगातार गश्त करती रही। मंदिर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां दीं।
सीसीटीवी कैमरों से कांवड़ यात्रा पर रखी नजर : नजीबाबाद। सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए कोटावाली से मोटा महादेव मंदिर तक मंडावली पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। कैमरों के माध्यम से पुलिस टीम कांवड़ यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं। महादेव मंदिर परिसर सहित आसपास करीब 14 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस समय-समय पर ड्रोन उड़ाकर कोटावाली क्षेत्र में नजर रखे हुए है।

एएसपी सिटी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा : एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने सीओ नितेश प्रताप सिंह और पुलिस टीम के साथ मोटा महादेव मंदिर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी ने कांवड़ियों से बातचीत की और उनसे परेशानी का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed