{"_id":"612d20ea8ebc3e79e10e9b0e","slug":"ct-scan-report-being-made-from-bad-machine-muzaffarnagar-news-mrt55406552","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मशीन से बनाई जा रही सीटी स्कैन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मशीन से बनाई जा रही सीटी स्कैन रिपोर्ट
विज्ञापन
खतौली में हेल्थकेयर सेंटर पर सीटी स्केन कराती महिला।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मशीन से बनाई जा रही सीटी स्कैन रिपोर्ट
खतौली। हेल्थकेयर सेंटर में खराब पड़ी सीटी स्कैन मशीन के बाद भी चिकित्सक द्वारा नार्मल होने की रिपोर्ट मरीज को सौंपी गई, ऐसी वीडियो वहीं के स्टाफ ने वायरल की है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
जीटी रोड स्थित हेल्थकेयर सेंटर पर सीटी स्कैन, एक्स-रे आदि किए जाते है। रेडियोलाजिस्ट चिकित्सक रिपोर्ट बनाकर देता है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। मरीजों के साथ कैसे खिलवाड़ किया जा रहा है यह दर्शाया गया है। वायरल वीडियो में सीटी स्कैन मशीन में एक महिला को लिटाकर जांच की जा रही है। दूसरी ओर, सीटी स्कैन मशीन से जुड़ा कंप्यूटर बंद है, जबकि उसके पास रखे दूसरे कंप्यूटर पर एक व्यक्ति काम कर रहा है, जो उसकी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। वीडियो में दर्शाया गया है कि दो मरीजों की एक समान रिपोर्ट बनाई गई। वीडियो वायरल होने की सूचना के बाद हेल्थकेयर संचालक में अफरातफरी मच गई। विडियो को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी इस पर संज्ञान लिया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि वीडियो के आधार पर हेल्थकेयर की जांच कराई जाएगी। खराब मशीन से रिपोर्ट बनाया जाना गंभीर है, यदि ऐसा मामला है तो संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं संचालक
हेल्थकेयर के संचालक ने बताया कि मशीन के कुछ पार्ट्स खराब हो गए थे। पार्ट्स बदलने के बाद मरीज को लिटाकर मशीन की जांच की जा रही थी। हेल्थकेयर के स्टाफ में शामिल दो लड़कों ने यह वीडियो बनाया। उसे गलत तरीके से वायरल किया गया है। जब से मशीन खराब है कोई भी सीटी स्कैन नहीं किया गया है।