{"_id":"6138fc448ebc3eb6d97d0840","slug":"crusher-will-start-in-october-muzaffarnagar-news-mrt5553657124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में शुरू होंगे कोल्हू व क्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में शुरू होंगे कोल्हू व क्रेशर
विज्ञापन
कस्बा भोकरहेड़ी में कोहलू व क्रेशर स्वामियों बैठक में बोलते राष्ट्रीय अध्य्क्ष आजाद ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर में शुरू होंगे कोल्हू और क्रेशर
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बा भोकरहेड़ी में गुड़ खांडसारी राष्ट्रीय यूनियन की बैठक में पांच से 15 अक्तूबर तक कोल्हू और क्रेशर में पेराई शुरू करने का निर्णय लिया गया। वहीं, शासन से लघु उद्योगों की तर्ज पर कोल्हू व क्रेशर में बिजली की दरें कम करने की भी मांग की गई।
भोकरहेड़ी में आयोजित बैठक में गुड़ खांडसारी राष्ट्रीय यूनियन अध्यक्ष आजाद सिंह ने कहा कि सभी कोल्हू व क्रेशर मालिकों को एकजुट होकर अपने हक की आवाज बुलंद करनी चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूपी व उत्तराखंड में कोल्हू मालिक पांच अक्तूबर से और क्रेशर मालिक 15 अक्तूबर से गन्ना पेराई का सीजन शुरू कर दें। यूनियन के उपाध्यक्ष मनोज त्यागी भुनी ने कहा कि कोल्हू व क्रेशर संचालकों को विद्युत निगम द्वारा बिजली दरों में छूट दी जानी चाहिए। शासन ने लघु उद्योग हथकरघा की तर्ज पर तीन रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली उपलब्ध कराए जाने की मांग की। कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र छछरौली ने सरकार से रियायती दर पर लोन उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं, कोल्हू व क्रेशर मालिकों से अपील की गई कि यदि कोई व्यक्ति एडवांस लेने के बावजूद किसी कोल्हू या क्रेशर से भाग जाता है, तो कोई अन्य कोल्हू या क्रेशर संचालक उसे काम न दें। बैठक में प्रधान नबाव, सुरेश, अफजल, ब्रजबीर, अनुज पहलवान, मुकेश, आशुतोष सहरावत, विनुज, देवराम भगत, सतीश, सुधीर सहरावत और गुल मोहम्मद आदि मौजूद रहे। बैठक में उत्तराखंड के कोल्हू और क्रेशर संचालक शामिल हुए।

कस्बा भोकरहेड़ी बैठक में मौजूद कोल्हू,क्रेशर स्वामी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन