नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर, चरथावल। दुर्गा नवमी को देवी मंडपों में श्रद्धालुओं ने मॉ दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना की गई। नवरात्रि में व्रतधारी श्रद्धालुओं का व्रत पारायण हो गया। सिद्धपीठ देवी मंदिर में पुरोहित मुकेश त्रिपाठी ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में हलवा पूरी का प्रसाद चढ़ाया और कन्याओं का भोग लगाकर व्रत खोलें। छिमाऊ प्राचीन मंदिर में मां दुर्गा के समक्ष नतमस्तक होने के बाद नवपीढ़ी का पौराणिक ग्रंथों का ज्ञान कराने के लिए ग्रामीणों को 60 लोगों को श्रीमद्भागवत गीता वितरित की गई। इस मौके पर मनोज गर्ग, सचिन कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, जसवंत विक्रांत सिंह, गौरव, रवी कुमार, आदेश, अनिल, गुड्डन और पंकज का सहयोग रहा। कुटेसरा शाकंभरी देवी मंदिर, दूधली देवी मंदिर, हैबतपुर दुर्गा मंदिर, न्यामू, चौकड़ा, बिरालसी आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।