फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd of patients gathered at the 100th Chief Minister Arogya Mela

Muzaffarnagar News: 100वें मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 12 Jun 2023 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered at the 100th Chief Minister Arogya Mela
पुरकाजी की शेरपुर पीएचसी पर मुख्यमंत्री अरोग्य मेले में मरीजों की जांच करते चिकित्सक
- आईएमए का भी रहा सहयोग, निजी चिकित्सकों ने किया उपचार
विज्ञापन

- डेढ़ हजार मरीजों ने उपचार कराया, दी गई दवाई और सलाह
- बुखार और त्वचा के रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 100वें मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डेढ़ हजार मरीजों ने उपचार कराया। बुखार और त्वचा के रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। आईएमए से जुड़े डॉक्टरों ने भी उपचार किया।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा और पीएचसी मंसूरपुर पर आरोग्य मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद सीएमओ ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार में भी मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। यहां बच्चों का नियमित टीकाकरण सत्र भी चलाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. फौजदार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आईएमए की ओर से भी निशुल्क सेवाएं प्रदान की गई। आईएमए की अध्यक्ष डॉ. ललिता महेश्वरी, सचिव डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीपक गोयल और डॉ. बीके जैन ने जट मुझेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। इसके साथ ही आईएमए अध्यक्ष ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतिया कॉलोनी में भी लोगों को निशुल्क परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




43 केंद्रों पर 1495 मरीजों ने लिया परामर्श

जिले की सभी पीएचसी पर आरोग्य मेलों में कुल 1495 मरीजों को उपचार दिया गया। इनमें 596 पुरुष, 551 महिलाएं और 348 बच्चे शामिल हैं। आरोग्य मेलों में सबसे अधिक 380 मरीज बुखार और 248 मरीज त्वचा संबंधित बीमारी के पहुंचे। इसके अलावा खांसी, नजला, जुकाम, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीजों ने भी उपचार कराया। इस दौरान 49 चिकित्सक और 144 पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed