फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crowd of devotees gathered in Shyam Nishan Yatra of Muzaffarnagar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - श्याम निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Fri, 24 Nov 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Shyam Nishan Yatra of Muzaffarnagar
- पहले दिन वितरित किए गए थे भक्तजनो को निशान
विज्ञापन

- पटेल नगर के गणपति खाटू श्याम मंदिर में आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर भरतिया काॅलोनी में श्री श्याम निशान यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। निशान यात्रा में महिलाएं और बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। रास्ते में श्रद्धालुओं में फूलों की वर्षा हुई।
निशान यात्रा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। निशान यात्रा शिवचौक से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गणपति धाम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा हुई। हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने यात्रा को लेकर विशेष व्यवस्था की थी। निशान यात्रा को लेकर एक दिन पहले ही भक्त जनों को निशान वितरित कर दिए गए थे। शाम के समय मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या देर शाम तक चली। यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 24 नवंबर को यहां चल रहे कार्यक्रमों को भंडारे के साथ समापन होगा। निशान यात्रा में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, उद्यमी भीमसेन कंसल, अनिल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खाटू श्याम का जन्मदिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। नगर में खाटू श्याम प्रेमियों ने खाटू बाबा का जन्मदिन मनाया। केक काटा और कई जगह हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। साकेत कॉलोनी में श्याम प्रेमियों ने मोहल्ले में खाटू जी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा अंशिका त्यागी ने खाटू श्याम का भजन भी सुनाया। नूपुर त्यागी, नेहा त्यागी, संजीव कुमार, वंशिका, नैंसी, प्रिंस , हिमांशु, प्रियांशु , आयुष, सुनीता शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed