{"_id":"64ef90f1a9704c67aa014cc4","slug":"crowd-in-trains-sisters-traveled-a-lot-in-roadways-buses-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-6535-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रेनों में भीड़, रोडवेज बसों में बहनों ने खूब की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रेनों में भीड़, रोडवेज बसों में बहनों ने खूब की यात्रा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन पर्व पर बुधवार को ट्रेन और रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रही। विशेष तौर पर महिलाओं ने रोडवेज बसों में मुफ्त टिकट पर खूब यात्रा की। उधर, काफी महिलाएं जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंचीं। रक्षा बंधन के बृहस्पतिवार को मुख्य पर्व पर जेल में राखी बांधने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
प्रदेश सरकार ने 30 और 31 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा को मुफ्त किया है। पर्व मनाने के लिए बुधवार को महिलाओं ने यात्रा शुरू की। इस दौरान ट्रेनों व रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही। रोडवेज बसों में महिलाओं ने खूब यात्रा की। बसों में सुबह से ही भीड़ दिखाई दी।
परिवहन निगम अधिकारियों ने रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। रक्षा बंधन मनाने के लिए महिलाएं बुधवार को जेल में भी पहुंचीं। जेल में रक्षा बंधन मुख्य पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि पर्व पर महिलाओं के विशेष व्यवस्था की गई है।