फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cross-examination of Nirwal completed, now hearing on 8th

Muzaffarnagar News: निर्वाल से जिरह पूरी, अब आठ को सुनवाई

Fri, 05 Sep 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Cross-examination of Nirwal completed, now hearing on 8th
मुजफ्फरनगर। चार साल पहले जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल की जीत को चुनौती देने वाले प्रकरण में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष से जिरह पूरी हो गई। अगली सुनवाई आठ सितंबर को होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव का चर्चित मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-एक में चल रहा है। रालोद नेता प्रभात तोमर ने वर्ष 2021 में वार्ड 42 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित डॉ. वीरपाल निर्वाल की जीत को चुनौती दी थी। तोमर का कहना था कि पहले दिन जीत का प्रमाण पत्र मिल गया था, लेकिन अगले दिन निरस्त मतों में गड़बड़ी की गई और दूसरे पक्ष की जीत दर्शा दी गई। बृहस्पतिवार को प्रकरण में सुनवाई जारी रही। निर्वाल के अलावा रालोद के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर भी कोर्ट में पेश हुए। अगली सुनवाई के लिए अदालत ने आठ सितंबर नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed