फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Criminals had entered the factory taking advantage of the darkness

अंधेरे का फायदा उठाकर फैक्टरी में घुसे बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Criminals had entered the factory taking advantage of the darkness
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में जिस फैक्टरी में चौकीदार को घायल कर लूटपाट की गई, उस फैक्टरी के आसपास गली में कहीं पर भी प्रकाश व्यवस्था नहीं है। जहां इक्का दुक्का सीसीटीवी लगा है। पुलिस उन्हें खंगाल रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले शातिरों की तलाश शुरू की है। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वसुंधरा कालोनी निवासी मनोज कुमार की वाशिंग पाउडर बनाने वाली श्रीसाई फैक्टरी में बुधवार रात चार बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने वहां सो रहे चौकीदार राहुल को घायल कर नकदी लूट ली थी। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए थे। पुलिस ने हमला व लगभग एक लाख सत्तर हजार लूटने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीम जुटी है। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बताया गया कि फैक्टरी एक गली में है। इससे पहले फैक्टरी तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग व आसपास क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था नहीं है। जिस कारण क्षेत्र में रात के समय अंधेरा रहता है। पास में ही रेलवे लाइन है। उधर से भी किसी का आना जाना नहीं है। इसी का फायदा उठाकर संभवत: बदमाश फैक्टरी में जा घुसे। बदमाशों को देखकर चौकीदार जाग गया तब बदमाशों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। क्षेत्र में कुछ फैक्टरी पर सीसीटीवी लगे है। पुलिस उन्हें देखकर बदमाशों तक पहुंचने की कवायद में जुटी है। बावजूद इसके पुलिस का मानना हैं कि हो न हो, बदमाश आसपास क्षेत्र के ही रहने वाले है। इसी के चलते पुलिस ने पूर्व समय में अपराध करने वाले व अन्य शातिरों पर निगाह लगाई है। उनकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed