लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के दक्षिणी खालापार में दरोगा की कोठी के पीछे वाली गली निवासी 32 वर्षीय नदीम परचून की दुकान और बाइक से फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। काम में साझीदार युवक से लेनदेन को लेकर कई दिनों से उसका विवाद चल रहा था। रविवार शाम दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर हिसाब चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और फिर बाद में मारपीट हो गई। आरोपी युवक ने तमंचे से नदीम पर गोली चला दी। कंधे में गोली लगने से नदीम वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक परिवार से ही जुड़ा बताया जा रहा है। इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
दो संप्रदाय के युवकों के बीच मारपीट
भोपा। मामूली बात पर दो संप्रदाय के युवकों के बीच मारपीट से तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने दोनों का चालान किया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा निवासी विकास बाइक से सामान लेकर बाजार से घर की ओर जा रहा था। रास्ते में एक पान के खोखे पर खडे़ गांव के ही चन्नी द्वारा थूका गया पान का पीक बाइक पर जा गिरा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके पर दोनों ओर के लोग भी जमा होने लगे। सूचना पर पहुंची 100 ड़ायल पुलिस दोनों को थाने ले आई, जिन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस पर दबाव भी बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस ने किसी का भी दबाव नहीं माना। दोनों का चालान कर दिया। कुछ लोगों के प्रयास से मामला शांत हुआ।
युवक को गंगनहर में फेंकने का प्रयास
भोपा। गांव नंगला बुजुर्ग के दिलशाद ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शाम को उसके छोटे भाई सौबान पर गांव के ही दो लोगों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया और बेहोशी की हालत में उठाकर गंगनहर में फेंकने का प्रयास किया। किसी प्रकार उसका उसका भाई गंगनहर में गिरने से बच गया। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गए। ग्रामीण ही उसके भाई को घर लेकर आए, तो घटना का पता चला। जब उसने हमलावरों के परिजनों से शिकायत की, तो उसके साथ भी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। घायल का उपचार भोपा सीएचसी पर कराया।
शत्रु संपत्ति की जांच
भोपा। डीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने जौली में शत्रु संपत्ति की जांच कर एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी है।
गांव जौली में डीएम के आदेश पर लेखपाल मुकेश शर्मा, पंकज कुमार, विनोद कुमार ने करीब सौ बीघा शत्रु संपति की जांच की है, जो लोग पाक चले गए, यह उनकी संपति रही है। टीम ने रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को सौंप दी है। इस पर जांच में यदि उक्त भूमि पर किसी व्यक्ति का अवैध रूप से कब्जा मिला, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।