फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth shot

शराब पीकर युवक को गोली मारी

Fri, 25 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 25 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth shot
मुजफ्फरनगर। शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद सहारनपुर बस अड्डे के पास युवक को गोली मार कर आरोपी फरार हो गया। घायल को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस को तहरीर देकर एक युवक नामजद किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को सहारनपुर बस अड्डे के पास युवक को गोली मार दी गई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर सनसनी फैल गई। काफी लोग जमा हो गए। सूचना देकर पुलिस बुलाई गई। घायल ने अपना नाम गाजोवाली निवासी रोहित बताया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने रोहित की हालत नाजुक बताई और मेरठ रेफर कर दिया। घायल के भाई नरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें गाजोवाली निवासी मिंटू पर रोहित को गोली मारने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रोहित और मिंटू ने पहले बैठकर शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की हालत में उनके बीच पैसों के लेनदेन का पुराना मामला उठा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। मिंटू तमंचे से रोहित को गोली मारकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। रोहित का मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed